फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ujjwala's connection, crowds looking for free gas

उज्ज्वला का कनेक्शन, फ्री गैस के लिए लग रही भीड़

Fri, 10 Apr 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ujjwala's connection, crowds looking for free gas
उज्ज्वला का कनेक्शन, फ्री गैस के लिए लग रही भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। उज्ज्वला योजना के कनेक्शन लॉकडाउन में जारी न होने के आदेश के बाद भी गैस एजेंसियों पर महिलाएं कनेक्शन लेने के लिए आ रही हैं। साथ ही लोग बिना रुपये दिए ही गैस लेने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं।

शुक्रवार को कुच्छल इंडेेन सेवा एजेंसी पर महिला उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। ये महिलाएं उज्ज्वला योजना में कनेक्शन लेने के लिए आईं थी। साथ ही जिन महिलाओं के नाम पर पहले से ही कनेक्शन हैं वे बिना रुपये दिए ही फ्री में गैस मांग रही थी। एजेंसी के प्रोपराइटर मनोज कुच्छल ने पुलिस बुलाकर भीड़ को वहां से हटवाया। मनोज कुच्छल ने बताया कि अभी योजना में कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना में कनेक्शन लेने वालों को गैस लेने के लिए सरकार पैैैसे भेज रही है। उपभोक्ताओं को गैस पैसे देकर ही मिलेगी। उपभोक्ताओं को एजेंसी वालों को पैसे देने ही होंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। कोई भी उपभोक्ता एजेंसी पर गैस लेने के लिए न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed