{"_id":"649c87469946a2456a0e2474","slug":"ujjwala-cylinder-electricity-drinking-water-ration-reached-every-house-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-5977-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हर घर उज्जवला का सिलिंडर, बिजली, पेयजल, राशन पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हर घर उज्जवला का सिलिंडर, बिजली, पेयजल, राशन पहुंचा
Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा की जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में देश में बहुत परिवर्तन हुआ। पहले केंद्र सरकार से 100 रुपये जाते थे, पात्र तक कम पहुंचते थे। अब डीबीटी के माध्यम से पूरा पैसा पात्र तक पहुंच रहा है। भारत सरकार ने देश के भ्रष्टाचार, घोटालों को पूरी तरह बंद कर दिए। पहले एक सरकारी नल लगाने के सिफारिश व पैसे देने पड़ते थे। जब लगने जाता था, तो गांव के मजबूत लोग अपने यहां लगा लेते थे। प्रधानमंत्री ने पेयजल योजना के तहत हर घर पानी पहुंचाने का काम किया। उज्जवला योजना के तहत हर पात्र तक सिलेंडर पहुंचाया। अब गरीब, मध्यम परिवार की महिलाओं मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनाने की जगह गैस सिलिंडर से रोटी बना रही हैं। हर किसान को बिजली पर्याप्त बिजली मिल रही है। कोरोनाकाल में अन्य देशों के साथ ही भारत ने वैक्सीन बनाई और अपने देश की जनता के साथ साथ अन्य देशों को भेजी है। सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। इसके लिए तीस जून से अभियान चलाया जाएगा।
गलत कार्यों की जांच से बचने को कर रहे गठबंधन
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी सरकारों में किए गलत कार्यों की जांच से बचने के लिए ये सभी संगठन गठबंधन करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस को वोट देंगे, तो सोनिया गांधी के परिवार को जाएगा, बसपा का मायावती पर, सपा का अखिलेश, आरजेडी का लालू प्रसाद यादव, टीएमसी का ममता के परिवार को जाएगा। भाजपा को वोट देंगे तो 140 करोड़ जनता के विकास में जाएगा। इसलिए किसी के बहकावे में ना आकर भाजपा को वोट देकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनानाकर देश को विश्वगुरु बनाना है। -भाजपा की जनसभा में ये रहे उपस्थित
प्रदेश सरकार मंत्री व जिला प्रभारी कपिल अग्रवाल, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, सांसद रमेश विदूड़ी, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, विधायक ओमकुमार, विधायक सुशांत सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, कविता चौधरी, सुमन त्यागी, संगीता अग्रवाल, भाजपा नेता सीपी सिंह, ऐश्वर्य चौधरी, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, विनोद राठी आदि उपस्थित रहे।