फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ugh oh sun god Bhel Bhinsarva...

उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा...

Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ugh oh sun god Bhel Bhinsarva...
अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल में पानी में खड़े होकर सुर्यदेव को जल अर्पण व पूजा पाठ करते महिलाऐ। - फोटो : BIJNOR
उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा...
विज्ञापन

बिजनौर/ अफजलगढ़। छठ का महापर्व शुगर मिल कुटिया कालोनी स्थित छठ घाट पर सोमवार सुबह उगते सूर्यदेव को व्रतियों द्वारा अर्घ्य देने के साथ संपन्न किया। महिलाओं ने छठी मैया से अपने परिवार व समाज की सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। महिलाओं ने उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा हो पूजन के रे बेरवा हो... आदि छठ के गीत गए।
व्रत करने वाले महिला-पुरुषों ने उगते सूर्यदेव को फल मिठाई व घर में बने अन्य सामग्रियों से अर्घ्य देने के बाद छठ घाट पर ही 36 घटों से चला आ रहा अपना निर्जला व्रत प्रसाद ग्रहण करके तोड़ा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया। अभिषेक श्रीवास्तव, शशि प्रभा पण्डेय, किरण श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, मीरा देवी, सुनीता, सोना देवी, ज्ञानती देवी, प्रतीमा देवी, दिनेश श्रीवास्तव आदि ने व्रत तोड़ा। इस अवसर पर शशिभूषण पांडेय, सोनी सिंह, वरुण सिंह, रिकुल चौधरी, अवनीश कुमार, विमलेश तिवारी शामिल रहे। शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी दीपक चौधरी ने छठ घाट पर लाइट व पानी की व्यवस्था कराई। उधर, एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने अपने परिवार के साथ छठ पर्व पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में महिलाओं ने द्वारिकेश शुगर मिल परिसर में पानी में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव की को जल अर्पण कर विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस मौके पर रुबि सिंह, ममता सिंह, नूतन सिंह, सुनीता देवी व विभा सिंह, अशोक कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

नजीबाबाद चीनी मिल में छठ पूजा करतीं महिलाएं।

नजीबाबाद चीनी मिल में छठ पूजा करतीं महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर में अपने परिवार के साथ छठ पूजा करते एडीएम प्रशासन विनय कुमार।

बिजनौर में अपने परिवार के साथ छठ पूजा करते एडीएम प्रशासन विनय कुमार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed