फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tyagi community protested against BJP minister

Bijnor News: भाजपा के मंत्री के खिलाफ त्यागी समाज ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tyagi community protested against BJP minister
बिजनौर में डीएम को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के कार्यकर्ता।
- स्वतंत्रदेव सिंह ने 22 जुलाई को शुकतीर्थ में की थी टिप्पणी
विज्ञापन

- त्यागी समाज के लोग बोले - मंत्री बयान वापस लेकर मांगे माफी


फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के बैनर तले अनेक त्यागी समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रेरित किया। उन्होंने भाजपा के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुकतीर्थ में 22 जुलाई को सभा में त्यागी समाज के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। कहा कि मंत्री के द्वारा सरकार की तारीफ में कसीदें पढ़े गए और वह भूल गए किसी समाज को ऐसे संवेदनशील भाषण में अपमानित कर रहे हैं। कहा कि त्यागी समाज स्वाभिमानी एवं देशभक्त समाज है। हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा करने में सक्षम हैं। मंत्री के झूठे बयान से समाज में भारी जन आक्रोश उत्पन्न है। वीडियो लगातार वायरल हो रही है।
विज्ञापन

त्यागी समाज के लोगों ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि समाज को अपमानित करने वाले भाजपा के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इस बयान को वापिस लेते हुए त्यागी समाज से माफी मांगें। अगर उन्होंने समाज से माफी नहीं मांगे, तो मंत्री पद से बर्खास्त करें। अन्यथा त्यागी समाज एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में नितिन त्यागी, विनीत त्यागी, मृणाल त्यागी, अंशुल त्यागी, अर्जुन त्यागी, मोहित त्यागी, विकुल त्यागी, आलोक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रगतिशील त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी ने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा त्यागी समाज की बेटियों एवं समाज के विषय में अशोभनीय अमर्यादित टिप्पणी की। इससे समाज में भारी आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि मंत्री बयान पर समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed