{"_id":"6495dea745a3093c4a0016b4","slug":"two-youths-died-due-to-snakebite-chaos-in-the-family-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5650-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्पदंश से दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्पदंश से दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 23 Jun 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
- सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने किया सांप का रेस्क्यू
- गांव डैवलगढ़ और कुंवरपुर चतरभोज उर्फ कोहरपुर में हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को दो युवकों की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। बृहस्पतिवार को भी सर्पदंश से दो युवकों की मौत हुई थी।
थाना क्षेत्र मंडावर के गांव डैवलगढ़ निवासी सोनू (40) पुत्र शौसिंह को बृहस्पतिवार को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिजनौर ले जाने लगे। मगर सोनू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चतरभोज उर्फ कोहरपुर निवासी हरिराम (45) पुत्र लल्लू सिंह को भी बृहस्पतिवार को घर पर सांप ने काटा। हरिराम अपने नल पर पानी भरने पहुंचा तो उसका पैर सांप पर रखा गया।
जिसके बाद सांप ने हरिराम के पैर में काट लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में चिकित्सक को दिखाया। मगर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा मदनपाल एवं उनकी टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने सांप को जंगल में छोड़ दिया।