फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths died after being hit by a train

Bijnor News: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

Thu, 21 Aug 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 21 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a train
प्रिंस का फाइल फोटो - फोटो : सीएम डैशबोर्ड की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य मौजूद अन्य अधिकारी।
धामपुर (बिजनौर)। ग्राम मोहड़ा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर शिवम 24 वर्ष और प्रिंस 22 वर्ष की मौत हो गई। दोनों के परिवार में कोहराम बचा हुआ है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गांव निवासी शिवम पुत्र भूदेव और प्रिंस कुमार पुत्र सुनील शर्मा रेलवे लाइन पार कर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर आरपीएफ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे और दोनों अपने घर में इकलौते पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।



घनी आबादी के बीच है मोहड़ा गांव का रेलवे फाटक

ग्राम मोहड़ा का रेलवे फाटक भौगोलिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है। रेलवे फाटक के दोनों और घनी आबादी है। घनी आबादी के बीच से रेलवे लाइन गुजरने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

प्रिंस का फाइल फोटो

प्रिंस का फाइल फोटो- फोटो : सीएम डैशबोर्ड की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य मौजूद अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed