{"_id":"62ac33b6b40402558850c7a3","slug":"two-youth-has-died-and-three-injured-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Bijnor: हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, दावत खाकर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Bijnor: हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, दावत खाकर लौट रहे थे घर
Fri, 17 Jun 2022 01:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:27 PM IST
सार
दावत खाकर अपने घर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में चांदपुर-धनौरा मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुरुवार की देर रात में चांदपुर से दावत खाकर पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर अपने-अपने गांव सुन्दरा व मुन्दरा जा रहे थे। वहीं चांदपुर धनौरा रोड पर गांव दरबाडा बागडपुर के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव मुन्दरा निवासी शारिक और गांव सुन्दरा निवासी अफजाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा
विज्ञापन
वहीं दूसरी बाइक पर सवार गांव मुन्दरा निवासी आसिफ व गांव सुन्दरा निवासी सरफराज व सादाब गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से बिजनौर रेफर कर दिया है। उधर, दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच