{"_id":"65d74b2de88ecf6bf203bc06","slug":"two-youth-died-in-road-accident-in-bijnor-city-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
Thu, 22 Feb 2024 06:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:55 PM IST
सार
Bijnor News : बिजनौर में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के गांव सैदपुरी के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
नांगल-मंडावली मार्ग पर बृहस्पतिवार को करीब साढ़े चार बजे गांव सैदपुरी के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। मार्ग दुर्घटना में जिला शामली के नयागांव टपराना निवासी सुमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक किरतपुर थाना के सीकरी निवासी शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजीबाबाद के निजी अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें