फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youth arrested for Shikshamitra's attacker

शिक्षामित्र पर हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two youth arrested for Shikshamitra's attacker
शिक्षामित्र के हमलावर दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

धामपुर। स्योहारा पुलिस ने लंबिया के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र बबीता पर कातिलाना हमला करने के मामले में हल्दुआ माफी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीओ के अनुसार आरोपियों ने रंजिश में शिक्षामित्र पर चाकू से वार कर जान लेने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल शिक्षामित्र का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि कुछ दिनों पहले शिक्षामित्र बबीता के पति मुकेश से किसी बात को लेकर आरोपियों का विवाद हो गया था। शिक्षामित्र का पति मुकेश अफजलगढ़ में एक बैंक में मैनेजर हैं।

सीओ महावीर सिंह ने शनिवार को धामपुर में बताया गया कि स्योहारा थाने के गांव लंबिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र बबीता पत्नी मुकेश की ससुराल स्योहारा थाने के गांव हल्दुआ माफी में है। शिक्षामित्र का मायका भी इसी थाने के गांव कमाला है। शिक्षामित्र स्कूल के बाद कभी अपने मायके में चली जाती तो कभी अपने ससुराल चली जाती। 16 अक्तूबर की शाम को बबीता का फुफेरा भाई विशाल उसे बाइक से लेकर उसकी ससुराल हल्दुआ माफी में घर के बाहर ही छोड़ कर वापस हो गया। इस दौरान मौका पाकर गांव के दुष्यंत पुत्र सतपाल सिंह ने अपने गांव के ही रोबिन पुत्र जयपाल सिंह के साथ मिल कर बबीता के बेडरूम में जाकर उसके ऊपर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया था। घटना में शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिक्षामित्र के शोर मचाने के बाद ग्रामीण एकत्र हुए और उन्होंने घायल को मुरादाबाद में निजी अस्पताल में ले जाकर उपचार को भर्ती कराया। उसके धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। घटना की रिपोर्ट शिक्षामित्र के परिजनों ने पुलिस में कायम कराई थी। बकौल सीओ, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गांव बहलोलपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया है। आरोपी दुष्यंत अमरोहा थाने के गांव ऊमरी कलां में 12 वीं और रोबिन एचएम डिग्री कालेज में बीएसएसी प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने जुर्म को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से छुरा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed