फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two women who were out for a morning walk were crushed by a car.

Bijnor News: सुबह की सैर पर निकली दो महिलाओं को कार ने रौंदा

Sat, 19 Oct 2024 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two women who were out for a morning walk were crushed by a car.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव मीरमपुर बेगा के निकट सुबह की सैर पर निकली दो महिलाओं पार्वती (50) पत्नी सुरेंद्र सिंह और सुनीता देवी (60) पत्नी प्रभु सिंह को एक कार ने रौंद दिया। दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सैफाबाद निवासी महिला पार्वती और सुनीता देवी शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पर सुबह की सैर के लिए निकली थी। गांव के नजदीक देहरादून से आ रहे एक कार चालक ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने उसमें फंसे चालक उत्तराखंड पिथौरागढ़ के अंबा कॉलोनी निवासी कार चालक मोहित को बाहर निकाला। वह देहरादून से पिथौरागढ़ जा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिए। महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

घनिष्ठ मित्र थीं दोनों महिलाएं
गांव सैफाबाद निवासी पार्वती और सुनीता दोनों में लंबे समय से घनिष्ठ मित्रता थी। दोनों के आवास भी आस-पास है। एक साल से दोनों महिलाएं सुबह की सैर पर एक साथ जा रही थीं। शुक्रवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई।


गुलदार की वजह से सुबह की सैर के लिए हाईवे पर जाते हैं ग्रामीण
गांव सैफाबाद के आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत है। ग्रामीण मनोज राठी, नरेंद्र सिंह, राजू, आदित्य का कहना है कि गांव के संपर्क मार्ग पर दोनों दिशा में फसल खड़ी है। इससे गुलदार के होने की आशंका रहती है। इसी दहशत के कारण और गांव से हाईवे नजदीक होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष यहां सुबह की सैर पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed