फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two women died in car collision in Bijnor

Bijnor: कार की टक्कर लगने से दो महिलाओं की मौत, सुबह में सैर-सपाटे के लिए निकली थी दोनों

Fri, 18 Oct 2024 11:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:17 AM IST
सार

मृतक महिलाएं गांव सैफाबाद की रहने वाली हैं। महिलाओं में पार्वती (50 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह, सुनीता देवी (60 वर्ष) पत्नी प्रभु सिंह शामिल हैं। दोनों महिलाएं रोजाना की तरह सुबह-सवेरे सड़क पर घूमने के लिए गईं थी।

विज्ञापन
Two women died in car collision in Bijnor
Bijnor Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के मंडावली थाने के गांव मीरामपुर बेगा के सामने हाईवे पर सैर-सपाटे के लिए निकली दो महिलाओं की कार की टक्कर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक महिलाएं गांव सैफाबाद की रहने वाली हैं। महिलाओं में पार्वती (50 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह, सुनीता देवी (60 वर्ष) पत्नी प्रभु सिंह शामिल हैं। दोनों महिलाएं रोजाना की तरह सुबह-सवेरे सड़क पर घूमने के लिए गईं थी। करीब 4:30 बजे हादसा हो गया। महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने कार चालक उत्तराखंड पिथौरागढ़ के अंबा कॉलोनी निवासी मोहित को हिरासत में लिया है। मोहित देहरादून से पिथौरागढ़ जा रहा था। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed