{"_id":"60a6a3e78ebc3e635648f9ef","slug":"two-wheelers-are-risking-their-lives-after-crossing-the-report-nazibabad-news-mrt53915869","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटावाली नदी पर बना है पुल, फिर भी नदी का रपटा पार कर रहे हल्के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटावाली नदी पर बना है पुल, फिर भी नदी का रपटा पार कर रहे हल्के वाहन
विज्ञापन
रपटा पार कर जान जोखिम में डाल रहे दोपहिया वाहन
भागूवाला। भागूवाला क्षेत्र में दोपहिया समेत हल्के वाहन चालक कोटावाली नदी का रपटा पार कर जान जोखिम में डाल रहे है। बृहस्पतिवार को अधिक संख्या में दोपहिया वाहन चालक नदी का रपटा पार करते नजर आए, गनीमत रही की नदी का जलस्तर कम रहा, जिस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। लेकिन इस बात से प्रशासन अनजान है।
पिछले दो दिन से हो रही बारिश से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिस कारण आवाजाही के लिए नदी पर बने रपटे पर पानी की गति तेज हो गई। बृहस्पतिवार को इसी रपटे से जान जोखिम में डालकर अधिक संख्या में दोपहिया वाहन चालकों ने आवाजाही की। क्षेत्रवासी अलताफ, विरेंद्र, शाहीद, शरीफ, सुरेंद्र, मंजूर का कहना है कि नदी पर पुल बना है। जिससे हल्के वाहन गुजरते है और पुल के नीचे रपटे से भारी वाहनों को गुजारा जाता है। लेकिन जानकारी के अभाव में दोपहिया वाहन भी रपटे से होकर गुजर रहे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने पर रपटे से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। उधर, प्रशासन इस मामले से अनजान है। प्रशासन ने नदी का जल स्तर बढ़ने पर दोपहिया वाहनों के नदी के रपटे से गुजरने पर रोक नहीं लगाई है।