फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two wagons of the goods train derailed in the sugar mill

Bijnor News: बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे

Thu, 08 Jun 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two wagons of the goods train derailed in the sugar mill
स्योहारा शुगर मिल में बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बे।
- स्योहारा शुगर मिल से चीनी भर कर शंटिंग के दौरान लूप लाइन पर हुआ हादसा
विज्ञापन


- मुरादाबाद सहारनपुर मुख्य रेल लाइन से मात्र चार मीटर की दूरी पर उतरे डिब्बे
संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। मुरादाबाद सहारनपुर मुख्य रेलवे लाइन से मात्र चार मीटर दूरी पर लूप लाइन पर स्योहारा शुगर मिल से चीनी भरने के बाद शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। लगभग पांच घंटे के बाद एआरटी ने दोनों बोगियों के पहियों को ट्रेक पर रखा। मामला मुख्य लाइन पर न होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

सोमवार रात स्योहारा अवध शुगर मिल परिसर में बने चीनी के गोदाम से चीनी भर कर मालगाड़ी (दानकुनी) से पश्चिम बंगाल को जानी थी। मालगाड़ी के डिब्बोंं को चीनी लोड होने के लिए लूप लाइन से स्योहारा शुगर मिल के अंदर जाने वाली रेलवे लाइन पर खड़ा कर दिया गया। गोदाम से मालगाड़ी में चीनी भरने के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। जब मालगाड़ी के चालक को घटना की जानकारी हुई तो उसने उच्चाधिकारीयों को सूचित किया। रात्रि में दस बजकर चालीस मिनट पर मुरादाबाद से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) पहुंची। 12:20 मिनट पर मालगाड़ी के डिब्बो को ट्रैक पर रखा गया। जिसके बाद मालगाड़ी को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। मुरादाबाद सहारनपुर रेलवे लाइन पर प्रति घंटा पांच रेलगाड़ियों का आवागमन है। सोमवार रात जिस जगह मालगाड़ी के डिब्बे खड़े थे वह मात्र मुख्य रेलवे लाइन से चार मीटर की दूरी पर थे। जिस कारण रेलवे लाइन प्रभावित होने से बच गई।
विज्ञापन




--- कोट

अवध शुगर मिल से मालगाड़ी में चीनी भरने के बाद शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बों के पहिए रेलवे लाइन से उतर गए थे। जिनको बाद में एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) द्वारा पुनः रेलवे ट्रेक पर रखवा दिया गया था - विजय शंकर पाण्डेय, स्टेशन मास्टर स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed