{"_id":"5b69f2c74f1c1b0c718b8536","slug":"two-villages-of-bijnor-district-will-be-included-in-uttarakhand-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर िजले के दो गांव होेंगे उत्तराखंड में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर िजले के दो गांव होेंगे उत्तराखंड में शामिल
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
गंगा के तटबंध का निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से बात करते कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मंडलायुक्त अनिल राज कुमार ने गंगा के कटान में फंसे गांव रामसहायवाला व हिम्मतपर बेला का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों गांवों को उत्तराखंड में शामिल कराने की कवायद शुरू करने को कहा। दोनों गांव के प्रस्ताव ग्राम पंचायत की बैठक में पास करके डीएम को भेजने को कहा, ताकि डीएम की संस्तुुति पर प्रस्ताव शासन को भेजे जा सके। मंडलायुक्त गंगापार उत्तराखंड सीमा पर स्थित गंगा कटान से ग्रस्त ग्राम रामसहाय वाला तटबंध का निरीक्षण किया और कटान से होने वाले नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित ग्राम रामसहाय वाला के प्रधान श्यामलाल ने बताया कि गंगा एक माह से अधिक अवधि से कटान कर रही है। इससे करीब चार हजार बीघा से अधिक जमीन फसल सहित पूरी तरह गंगा में समा गई है।
वर्ष 2014 में तटबंध नहीं बनाया गया होता तो ग्राम रामसहायवाला और हिम्मतपुर दोनों बह जाते। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड सीमा पर बसे दोनों गांव की एक ही पंचायत है, जो 40 किमी से भी अधिक दूरी पर है। यह बिजनौर तहसील के अंतर्गत आते हैं, जबकि उत्तराखंड की लक्सर तहसील का फासला गांव से केवल 12 किमी है।
गांववासियों ने सामूहिक रूप से अनुरोध किया कि उक्त दोनों गांव को उत्तराखंड राज्य में शामिल कराने की कार्यवाही कराएं ताकि ग्रामवासियों की बहुत सी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। मंडलायुक्त ने ग्राम प्रधान से कहा कि वह उत्तराखंड राज्य में दोनों गांवों को शामिल कराने के लिए ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करा कर डीएम को उपलब्ध कराएं। डीएम की संस्तुति कराकर उसे शासन को भेजा जा सके। प्रधान ने बताया कि गांव में एक स्कूल है, जिसमें 40 बच्चे हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए एक शिक्षक आते हैं। स्कूल में मिड-डे मील, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बेग, ड्रेस का नियमानुसार वितरण किया जा चुका है। जिला मुख्यालय से नियमित रूप से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम दवाइयों सहित गांव में चिकित्सा उपचार के लिए आती है। गांव में अन्य विकास कार्य भी ठीक पाए गए। इस अवसर पर डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एंव राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम ब्रजेश सिंह एवं तहसीलदार सहित सिंचाई, पीडब्लू डी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
तहसील दिवस पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं
तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में मंडलायुक्त अनिल राज कुमार से ग्राम चंदपुरा निवासी जितेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत की। उन्होंने एसडीएम को जांच करके ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कुंती देवी के घर में शौचालय न होने की शिकायत पत्र उन्होंने पंचायत राज विभाग के अधिकारी को शौचालय का निर्माण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी विभागीय, आईजीआरएस पोर्टल अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतें और उनका पूर्ण गुणवत्ता और निर्धारित समयावधि में निराकरण करना सुनिश्चित करे। मंडलायुक्त ने तहसील प्रांगण में पौधरोपण भी किया ।