फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two trains will canceled for three days on Saharanpur Moradabad railway line

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! : इस रूट पर दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई चलेंगी लेट, जानें- क्या है बड़ा कारण

Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
सार

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश में इस रेलवे रूट पर तीन दिनों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस रूट पर दो ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों को लेट चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Two trains will canceled for three days on Saharanpur Moradabad railway line
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में सहारनपुर-मुरादाबाद रेल लाइन पर तीन दिन यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। 11 से 13 मार्च तक सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि जनसेवा, दुर्गियाना एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचेगी।

विज्ञापन


सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में अगवानपुर रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह काम 11 मार्च से शुरू होगा, जो 13 मार्च तक चलेगा। 11 मार्च को ब्लॉक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, 12 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक और 13 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। इस अवधि के बीच दौड़ने वाली ट्रेनें निरस्त करने के अलावा कई को लेट चलाया जाएगा। ब्लॉक के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही रेलवे के राजस्व पर भी असर होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 04301 मुरादाबाद-सहारनपुर एक्सप्रेस 11 से 13 मार्च
- 04302 सहारनपुर-मुरादाबाद एक्सप्रेस 11 से 13 मार्च

ये ट्रेनें चलेगी लेट
- 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 30 मिनट
- 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे
- 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 30 मिनट
- 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 1:30 घंटे
- 15656 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 30 मिनट
- 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 1:30 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed