{"_id":"5fd267058ebc3e3dd43a03e9","slug":"two-traffic-policemen-suspended-bijnor-news-mrt514989241","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो यातायात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो यातायात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ड्यूटी के दौरान एक अधिवक्ता से अभद्रता करने व मदिरा का सेवन करने वाले यातायात पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मदिरा सेवन करते हुए पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल हुई थी।
सात दिसंबर को यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी भंवर सिंह की शास्त्री चौक पर ड्यूटी थी। इस दौरान भंवर सिंह ने एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता व मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की गई। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी ने मुख्य आरक्षी के खिलाफ जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को दी। जांच में आरोप सही पाए गए। मुख्य आरक्षी को कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता व अकर्मण्यता बरतने तथा आम जनता में पुलिस की छवि धूमिल करने पर निलंबित कर दिया गया। यातायात पुलिस के आरक्षी अमित दलाल की सात दिसंबर को रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कोबरा छह पर ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान अमित ने मदिरा का सेवन किया। मदिरा का सेवन करते हुए अमित की वीडियो वायरल हुई। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने एसपी को अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद अमित दलाल को भी निलंबित कर दिया गया है।