{"_id":"678d3e14c8ab1c1c4103dbe9","slug":"two-thugs-arrested-in-police-encounter-two-absconding-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-141074-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दो हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दो हो गए फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर पोषक नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश बिजेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके साथी विकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश फरार हो गए।
एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बिजेंद्र कश्यप पानीपत, हरियाणा का निवासी है, जबकि उसका साथी विकेश कुमार अमीनबाद, स्योहारा का रहने वाला है। इनके साथी रोशन ग्राम नैंसीवाला और अरुण कुमार निवासी पाड़ली मांडू थाना धामपुर फरार हो गए। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह क्षेत्र के बैंक, बाजार में व्यापारियों की रेकी कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।