फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two-thirds of employees were absent in counting training

मतगणना प्रशिक्षण में दो तिहाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे

Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two-thirds of employees were absent in counting training
मतगणना प्रशिक्षण में दो तिहाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत चुनाव की मतगणना प्रशिक्षण में दूसरे दिन भी 400 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। दोनों दिन में करीब 800 कर्मचारी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। प्रशासन के लिए प्रशिक्षण में कर्मचारियों की इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति से मतगणना कराना जी का जंजाल बन गया है। अब प्रशासन ने कर्मचारियों की मतगणना के लिए नई सूची तैयार की है। जिन्हें 30 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को है। मतगणना ब्लाक वार 11 केंद्रों पर है। मतगणना में 1320 कर्मचारी लगाए गए हैं। कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 28 अप्रैल से शुरू है। पहले दिन 400 से अधिक कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। 29 अप्रैल दूसरा व आखिरी दिन था। दूसरे दिन भी 400 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। दो दिन में करीब 800 कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन

मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में से दो तिहाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं । मात्र 300 से अधिक कर्मचारी दो दिन की छह शिफ्ट में ही प्रशिक्षण ले सके हैं। प्रशासन की कर्मचारियों के इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति से बेचैनी है। मतगणना होनी है। इसलिए प्रशासन मतगणना कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में जुटा है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने मतगणना के लिए करीब 400 कर्मचारियों की सूची तैयार की है। इन कर्मचारियों को 30 अप्रैल 11 बजे वर्धमान कालेज बिजनौर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही दो दिन के गैरहाजिर कर्मचारियों को भी आखिरी मौका देते हुए प्रशिक्षण लेने को कहा है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना की व्यवस्था बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन मतगणना का कर रहे हैं विरोध
पंचायत चुनाव की मतगणना का कोरोना के प्रकोप के कारण जिलों से लेकर लखनऊ तक विरोध हो रहा है। कर्मचारी संगठन मतगणना स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना के कारण चुनाव ड्यूटी करके लौटे कई कर्मचारियों की जान जा चुकी है। बिजनौर में भी कई मौत हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने जिले के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों से कहा है कि जान है तो जहान है। कहा कि कर्मचारी व शिक्षक मतगणना ड्यूटी पर नहीं जाते हैं तो चिंता न करें। संगठन उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed