फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two teenagers who went to bathe in the Ganges died due to drowning

गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

Tue, 07 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went to bathe in the Ganges died due to drowning
बिजनौर: चंदक में गंगा नदी में डूबने वाले सोनी का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
विज्ञापन

चंदक (बिजनौर)। गंगा नदी में नहाने गए दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। किशोरों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बालावाली निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र आशीष (13) व सुरेंद्र सिंह का पुत्र सोनी सिंह (12) सोमवार दोपहर को अपने घर से साइकिल लेकर नहाने के लिए बालावाली घाट पर गए थे। गंगा नदी में पानी का स्तर अधिक होने से दोनों किशोर नहाते हुए पानी में डूब गए। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। बालावाली घाट पर पहुंचकर देखा तो दोनों के कपड़े नदी किराने रखे थे। साइकिलें भी वहीं खड़ी थीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और गांव वालों की मदद से पानी में तलाशी अभियान शुरू किया। अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया। मंगलवार सुबह एक बार फिर तलाश शुरू की गई। सुबह करीब आठ बजें दोनों के शव पानी में बहते मिले। शवों को पानी से बहार निकाला गया। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बिजनौर:  चंदक में गंगा नदी में डूबने वाले आशीष का फाइल फोटो।

बिजनौर: चंदक में गंगा नदी में डूबने वाले आशीष का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed