{"_id":"616dbe4223197b3a9c1d27c1","slug":"two-substations-stalled-due-to-fault-in-power-line-bijnor-news-mrt561221430","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन में फाल्ट आने से दो उपकेंद्र ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन में फाल्ट आने से दो उपकेंद्र ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन में फाल्ट आने से दो उपकेंद्र ठप
नहटौर। 33 हजार केवी विद्युत लाईन में खराबी होने के कारण करीब 30 घंटों से ढक्का कर्मचंद व कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र बंद पड़े हुए हैं। इससे करीब 55 गांवों की विद्युत सप्लाई बंद है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ढक्का विद्युत उपकेंद्र व कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने वाली धींगरपुर सब स्टेशन से 33 हजार केवी विद्युत लाइन में खराबी आ गई है। जिस कारण दोनों उपकेंद्र करीब 30 घंटे से बंद हैं। ग्राम ग्रामीण मोहम्मद दानिश, अतुल कुमार, साजिद सिद्दीकी, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि दोनों उप केंद्रों को जोड़ने वाली 33 हजार केवी विद्युत लाइन पुरानी होने के कारण खराब होती रहती है। जिससे विद्युत उपकेंद्र बंद हो जाते हैं। पिछले 30 घंटे से विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों केंद्रों को धामपुर 132 केवी स्टेशन से जोड़ा जाए। धींगरपुर सब स्टेशन की अपेक्षा धामपुर से दूरी भी कम है।
जेई हरेंद्र सिंह का कहना हैं कि बारिश होने के कारण लाईन को सही कराने में समस्या आ रही है। बारिश रुकने के बाद समस्या को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।