फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two-storey building collapsed in Delhi: Two brothers from Dhampur died, condition of 3 family members injured

दिल्ली में ढही दो मंजिला इमारत: धामपुर के दो सगे भाइयों की मौत, परिवार के तीन लोगों की हालत गंभीर

Sun, 20 Apr 2025 11:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Apr 2025 11:23 AM IST
सार

दिल्ली के मुस्तफाबाद में शनिवार देर रात दो मंजिला इमारत गिरने से पूरा परिवार चपेट में आ गया। धामपुर से परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Two-storey building collapsed in Delhi: Two brothers from Dhampur died, condition of 3 family members injured
धामपुर में गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में शनिवार देर रात दो मंजिला इमारत गिरने से उसके नीचे दबकर धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला नई सराय निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद साबिर करीब 15 साल पहले अपनी पत्नी रेहाना, 15 वर्षीय बेटे नावेद, 17 वर्षीय दानिश और बेटी 16 वर्षीय नेहा के साथ दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहने के लिए चले गए थे। धामपुर में उनके चचेरे भाई गुलजार व अन्य लोग रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई गुलजार ने बताया कि शनिवार दोपहर दिल्ली में हुई घटना में शाहिद के दो बेटे दानिश और नावेद की मौत हो गई। जबकि शाहिद , उनकी पत्नी रेहाना,  बेटी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। बताया कि उनके भाई मोहम्मद शाहिद की कई वर्ष पहले आंखों की रोशनी चली गई थी। वह दिल्ली में छोटा मोटा काम करके ही परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।  
 
विज्ञापन

उनके दोनों बेटे दानिश और नावेद भी मजदूरी करने लगे थे। अब परिवार की परवरिश ठीक हो रही थी। दोनों बेटे परिवार का सहारा बने थे। लेकिन शनिवार देर रात दो मंजिल इमारत के अचानक ढह जाने से उनके दोनों बेटों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के सभी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed