{"_id":"6328aef898810e5e712da679","slug":"two-sons-including-father-arrested-bijnor-news-mrt60599631","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता सहित दो पुत्र को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता सहित दो पुत्र को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पिता सहित दो पुत्र को किया गिरफ्तार
स्योहारा। ग्राम मुंडाखेड़ी में रंजिश को लेकर सोते हुए युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने के बाद आग लगा कर मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने पिता सहित दो पुत्रों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। वहीं घायल युवक दिल्ली अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
शनिवार देर रात 10:30 बजे ग्राम मुंडाखेड़ी निवासी उमेश पुत्र रमेश अपने घर सो रहा था। इस दौरान गांव के ही रंजीत, शिवकुमार, विपिन पुत्रगण ध्यान सिंह व ध्यान सिंह पुत्र घसीटा सिंह ने उमेश के सीने में चाकू से वार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर आग लगाकर फरार हो गए थे। उमेश की चीखपुकार सुनकर परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उमेश को सीएचसी भिजवाया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बिजनौर रेफर कर दिया था। अब घायल उमेश दिल्ली अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने उमेश के भाई नंदराम की तहरीर पर रंजीत, शिवकुमार व विपिन पुत्रगण ध्यानी सिंह व ध्यानी पुत्र घसीटा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि रंजीत व शिवकुमार व ध्यानी सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। तीनों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है