{"_id":"69347c4bede1b8393b0bbf17","slug":"two-sisters-riding-a-bike-died-after-colliding-with-a-truck-brother-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-166827-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों की मौत, भाई घायल
Sun, 07 Dec 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
नगीना में सड़क दुर्घटना में दो छात्राओं की मौत के विरोध में हंगामा कर रही महिलाओं को रोकती महिल
- फोटो : आरोपी
नगीना (बिजनौर)। नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कक्षा सात की छात्रा पायल और कक्षा छह में पढ़ने वाली वंशिका की मौत हो गई। जबकि यूकेजी में पढ़ने वाला इनका भाई घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद ही लोग शांत हुए और जाम खोल दिया।
शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे गांव झिलमिला निवासी जॉनी कुमार ग्राम लाडपुर चांदला में स्थित एमएस एजुकेशन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी दो बेटियों और बेटे को छुट्टी के बाद बाइक से घर लेकर लौट रहे थे। गांव लाडपुर के पास ही चीनी मिल से लौट रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी बेटी पायल (14) और वंशिका (12) को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा हर्ष (7) चोटिल हुआ।
हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने नगीना-नजीबाबाद वाया बुंदकी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग नहीं माने और आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
आखिरकार शाम करीब छह बजे पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। सीओ अंजनी कुमार ने बताया पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नगीना में सड़क दुर्घटना में दो छात्राओं की मौत के विरोध में हंगामा कर रही महिलाओं को रोकती महिल- फोटो : आरोपी