{"_id":"632ca8cb145c6940bb284c69","slug":"two-sides-have-protested-on-a-police-station-in-a-conflict-case-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला
Fri, 23 Sep 2022 12:07 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:07 AM IST
सार
पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के लोगों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों के लोगों के एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद में मंडावर के गांव मोहंडिया में दो पक्ष पैसे के लेन-देन के मामले में आमने सामने आ गए। एक पक्ष ने मारपीट और हमले का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इससे पहले दोनों पक्षों ने ही थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मोहंडिया निवासी संतोष पत्नी दिनेश ने अपने ही गांव के दूसरे पक्ष रक्षक पुत्र देवेंद्र, देवेंद्र पुत्र कृपाल पर घर में घुसकर छेड़छाड़ ओर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबान
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल
मंडावर के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि के दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला पैसों के लेन-देन से संबंधित लग रहा है।