फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three cattle died of suffocation after a fire broke out in the straw.

Bijnor News: भूसे में लगी आग, दम घुटने से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत

Wed, 16 Sep 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three cattle died of suffocation after a fire broke out in the straw.
धामपुर। अलावलपुर स्थित शक्ति नगर में एक व्यक्ति के कमरे के भीतर बंधी एक गाय और दो बछड़ों की मौत हो गई। बताया गया कि कमरे के भीतर भूसा भरा हुआ था और उसमें एक गाय और तीन बछड़े बंधे हुए थे। जब कमरे के भीतर से धुंआ उठता देखा और उन्होंने पशुओं को बाहर निकलने का प्रयास किया तो तब तक पशुओं की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। तेजपाल सिंह ने बताया कि शक्तिनगर में उनके आवास के पास ही घेर है। सोमवार की शाम वह गाय और दो बछड़ों को घेर में बने कमरे में रोज की तरह से बांधकर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब घेर में जाकर देखा तो कमरे से धुंआ उठ रहा था। कमरे के भीतर रखे भूसे में आग सुलग रही थी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पशुओं का बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक अंदर बंधी दुधारू गाय और दो बछड़ों की मौत हो गई। दमकल विभाग के निरीक्षक दीपक चौधरी ने बताया कि सूचना पर टीम पहुंची और मौके पर आग को बुझा दिया। आग लगने के कारणों की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि वहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed