{"_id":"6096d1398ebc3e34684abdb8","slug":"two-real-sisters-kidnapped-in-kiratpur-bijnor-news-mrt537568317","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर में दो सगी बहनों का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर में दो सगी बहनों का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर में दो सगी बहनों का अपहरण
किरतपुर (बिजनौर)। नगर के एक मोहल्ले की अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों का अपहरण हो गया। परिजनों के अनुसार दोनों का 20 मई को लग्न जाना था। नगर के ही एक मोहल्ला निवासी दूसरे वर्ग के युवक पर दोनों बहनों को ले जाने का आरोप है। घटना से हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा है। हिंदू संगठनों और परिजनों ने शीघ्र ही दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवतियों की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी दो सगी बहनें अपने विवाह की तैयारी के सिलसिले में घर से बाजार के लिए कहकर निकलीं थीं। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार पूर्णतया बंद है। जब दोनों बहनें शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। युवतियों का कुछ भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि दोनों बहनों को मोहल्ला हसनपुरा निवासी जीशान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। दोनों बहनें जीशान से मोबाइल पर बातें करती थीं।
युवतियों के भाई की ओर से थाना किरतपुर में जीशान एवं एक अन्य युवक के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों बहनें शिक्षित और बालिग हैं। एक की आयु 21 वर्ष और दूसरी की आयु 23 वर्ष बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि पुलिस युवतियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी होगा, संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।