फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people transferred on charges of molestation

Bijnor News: छेड़छाड़ के आरोप पर दो लोगों का स्थानांतरण

Sun, 27 Jul 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two people transferred on charges of molestation
स्योहारा। ब्लॉक में कार्यरत महिला ने दो कर्मियों पर छेड़खानी एवं जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, विभाग की ओर से दोनों आरोपियों का स्योहारा ब्लॉक से स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक में कार्यरत एक महिला का आरोप है कि कार्यस्थल पर दो ब्लॉक मिशन मैनेजर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। दोनों ब्लॉक मिशन मैनेजर अभिषेक गुप्ता व रियान अली ने कई बार उनके साथ छेड़छाड़ की तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उच्चधिकारियों से की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।
अमित कुमार श्रीवास्तव, एएसपी पूर्वी।

स्योहारा ब्लॉक में तैनात महिला का दो ब्लॉक मिशन मैनेजर से विवाद चल रहा था। इसकी जांच के लिए विभागीय टीम बनाई गई थी। जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों ब्लॉक मिशन मैनेजर का स्योहारा ब्लॉक से स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र यादव, उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed