फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people of Kallhari died in Bahasuma

बहसूमा में कल्हेड़ी के दो लोगों की जान गई

Tue, 09 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 09 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two people of Kallhari died in Bahasuma
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बहसूमा में हुए सड़क हादसे में कल्हेड़ी निवासी दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग गुरुग्राम से बाइक से घर लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कल्हेड़ी निवासी सलीम अहमद (45), मोहम्मद ताहिर (44) पड़ोसी होने के साथ-साथ गुरुग्राम में रहकर पेंटर का काम करते थे।
विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे दोनों लोग घर आने के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब नौ बजे दोनों ने मेरठ में रुककर खाना खाया। सलीम की घर पर परिजनों के साथ मोबाइल से बात हुई। उसने बताया कि वे मेरठ से गांव के लिए चल दिए हैं। बहसूमा क्षेत्र में मेरठ की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर से मोहम्मद ताहिर और सलीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहसूमा अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ताहिर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सलीम की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed