{"_id":"5e7650838ebc3e78ba605902","slug":"two-people-injured-in-two-accidents-died-during-treatment-bijnor-news-mrt474756426","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

रेहड़। सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल की मौत गई। पुलिस ने मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया है।
गांव जाफराबाद निवासी सुभाष ने बताया की उसका छोटा भाई धर्मपाल (27 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल टीबी का रोगी था। उसका उपचार पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर चल रहा था। पांच दिन पूर्व 16 मार्च को धर्मपाल घर से पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर टीबी की दवाई लेकर रिश्तेदारी में जाने के लिए कहकर निकला था। शनिवार को सुबह उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि धर्मपाल घायल अवस्था मे रेहड़ बस स्टैंड के समीप पड़ा मिला है। धर्मपाल को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया गया। वहां जाने पर पता चला की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से धर्मपाल को चोट आईं हैं। गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए उसे जसपुर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया की शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं रायपुरी बार्डर पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में भायपुर निवासी युवक की बाइक मिट्टी के ढेर से टकराने से मौत हो गई।
गांव भायपुर जिला मुरादाबाद निवासी हृदयेश ने बताया कि उसका भाई मुकेश 25 वर्ष पुत्र खेमराज बृहस्पतिवार को किसी काम से बाइक से अफ़जलगढ़ आया था। देर रात वापस लौटते समय रायपुरी बॉर्डर पर मुकेश की बाइक सड़क निर्माण में लगे मिट्टी के ढेर से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। सर में चोट आने से मुकेश की मौके पर मौत हो गई। जसपुर पुलिस ने मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया है।