फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people, including a doctor, were victims of cyber fraud, losing Rs. 56,000.

Bijnor News: चिकित्सक समेत दो लोगों से साइबर ठगी, 56 हजार की चपत

Sun, 14 Dec 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a doctor, were victims of cyber fraud, losing Rs. 56,000.
चांदपुर (बिजनौर)। इंटरनेट पर कोरियर ट्रैक करना चिकित्सक को भारी पड़ गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 20,000 रुपये की रकम कट गई। उधर, एक कारोबारी के खाते से 36 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि वह 10 दिसंबर को अपना एक कोरियर ऑनलाइन ट्रैक कर रहे थे। इस दौरान एक लिंक मिला, जिसे खोलते ही उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई। कॉलर ने खुद को कोरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनका पार्सल आगरा के आसपास गुम हो गया है। समाधान के लिए सात रुपये का पेमेंट लिंक भेजा गया और एड्रेस अपडेट करने को कहा गया। जैसे ही डॉ. गर्ग ने लिंक पर क्लिक किया और भुगतान प्रक्रिया पूरी की, उनके खाते से 20,000 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक को कॉल कर खाता ब्लॉक कराया। तब तक ठगों ने 25,000 रुपये और निकालने की कोशिश की, लेकिन खाता बंद हो जाने से प्रयास विफल हो गया। डॉ. गर्ग ने बताया कि उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में नगर निवासी ललित कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल पांच दिसंबर को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया था। छह दिसंबर को उन्होंने सिम ब्लॉक करवाकर नया सिम ले लिया था। इसके बावजूद उनके खाते से 36,000 निकाले जाने की जानकारी उन्हें एसएमएस के जरिए मिली। ललित ने भी तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed