{"_id":"61f2e599c5c7875992125305","slug":"two-people-died-in-accidents-bijnor-news-mrt574848024","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
हादसों में दो लोगों की मौत
नूरपुर/राजा का ताजपुर। बुधवार को हुए अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत ही गई। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम आजमपुर निवासी गुलफाम बुधवार की शाम अपना ई-रिक्शा लेकर स्योहारा रोड पर सवारी छोड़ने गया था। वापस आते समय आरआर पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टाटा मैजिक (छोटा हाथी) ने उसकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में गुलफाम (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छोटा हाथी के चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, राजा का ताजपुर क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी कफील अहमद (18) बुधवार की शाम अपने खेत से घर वापस जा रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से कफील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।