{"_id":"65b7f1df7ca832d67807b8e1","slug":"two-outpost-incharges-suspended-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-118304-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो चौकी इंचार्ज निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो चौकी इंचार्ज निलंबित
Tue, 30 Jan 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने काम में लापरवाही बरतने और चोरी की घटनाएं नहीं रोकने पर दो चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। इनकी जांच सीओ नजीबाबाद और नगीना को सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली शहर की जाटान चौकी इंचार्ज राहुल कुमार को विवेचना में लापरवाही बरतने पर सीओ सिटी संग्राम सिंह की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया। वहीं जांच सीओ नजीबाबाद अनिल कुमार को सौंपी गई है। इसके अलावा थाना नूरपुर की चौकी राजा का ताजपुर चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह को उनके क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं होने, रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने, सरकारी काम में रुचि नहीं लेने पर निलंबित किया है।
एसपी ने निलंबन की कार्रवाई सीओ चांदपुर भरत सिंह सोनकर की रिपोर्ट के आधार पर की। वहीं प्रभारी निरीक्षक नूरपुर की कार्य में लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। सीओ नगीना को जांच कर रिपोर्ट सात दिन में सौंपने के लिए निर्देशित किया।