फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two new wetlands will be built near Vidurkuti, budget will be released soon.

Bijnor News: विदुरकुटी के पास बनेंगे दो नए वेटलैंड, जल्द जारी होगा बजट

Thu, 07 May 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two new wetlands will be built near Vidurkuti, budget will be released soon.
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। ऐतिहासिक विदुरकुटी के पास वन विभाग दो नए वेटलैंड विकसित करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रवासी पक्षियों को आकर्षित कर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह पहल साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जैव विविधता पार्क के साथ मिलकर की जा रही है।
यह क्षेत्र की पारिस्थितिक और आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगी। वन विभाग द्वारा तैयार किए जाने वाले ये दोनों वेटलैंड 50-50 मीटर के होंगे। इनका लक्ष्य प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक वातावरण बनाना है। इन पक्षियों की उपस्थिति से क्षेत्र की जैव विविधता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

यह पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। विभाग को उम्मीद है कि इससे स्थानीय पर्यटन को नई गति मिलेगी। वेटलैंड परियोजना जैव विविधता पार्क के निकट ही विकसित की जाएगी। पार्क और वेटलैंड मिलकर एक एकीकृत पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करेंगे। यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को और निखारेगा। वेटलैंड निर्माण का प्रस्ताव तैयार है और जल्द ही बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed