फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two new species of rare birds seen in Hyderpur Wetland

बिजनौर: हैदरपुर वेटलैंड में दिखीं दुर्लभ पक्षियों की दो नई प्रजाति, ये हैं इनकी खासियत

Sun, 04 Oct 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two new species of rare birds seen in Hyderpur Wetland
रेड टेल्ड व्हीटियर - फोटो : amar ujala
बिजनौर हैदरपुर वेटलैंड में दो दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी दिखे हैं। इनमें से एक पक्षी तो कभी कभी हिमालय की पहाड़ियों में और एक पक्षी पाकिस्तान से लगे राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर में दिखाई देता है। पक्षियों के भी बड़े -बड़े झुंड देखे जा रहे हैं। वेटलैंड में अब तक 297 प्रजाति के पक्षी देखे जा चुके हैं।
विज्ञापन


पक्षियों की विविधताओं के लिए हैदरपुर वेटलैंड देश में एक प्रमुख स्थान बन चुका है। फरवरी में वन विभाग की ओर से वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग हुई थी, जिसमें देश भर के बर्ड वॉचर ने हिस्सा लिया था। उस दौरान वेटलैंड में पक्षियों की 267 प्रजाति दिखाई दी थीं। वेटलैंड में पहली बार ओरफियन वार्बलर, व्हाइट टेल्ड ईगल, ब्राह्मिनी काइट, पेंडूलाइन टिट पक्षी दिखे थे। इसके बाद भी बर्ड वॉचर आशीष लोया वेटलैंड में घूमते रहे। वेटलैंड में उन्हें कई और प्रजातियों के पक्षी दिखे। वेटलैंड में अब तक 297 प्रजातियों के पक्षी दिख चुके हैं। उन्हें बाराहसिंगा के भी बड़े झुंड दिखे थे।
विज्ञापन


आशीष लोया ने बर्ड वॉचिंग के दौरान यूरेशियन हॉबी और रेड टेल्ड व्हीटियर पक्षी खोजे हैं। यूरेशियन हॉबी हिमालय की पहाड़ियों में रहता है। यह पक्षी मैदान में बहुत कम देखा गया है। हैदरपुर वेटलैंड में भी यह पहली बार दिखा है। रेड टेल्ड व्हीटियर पक्षी मुख्य रूप से पाकिस्तान में पाया जाता है। भारत में यह पाकिस्तान से लगे गुजरात व राजस्थान में कहीं कहीं दिखता है। यूपी में इस पक्षी को पहली बार देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड टेल्ड व्हीटियर

रेड टेल्ड व्हीटियर- फोटो : BIJNOR

 

ये हैं खासियत
यूरेशियन हॉबी पक्षी शिकारी होता है। यह बाज की प्रजाति का ही एक पक्षी है। यह अपने शिकार के लिए जितना खतरनाक होता है, देखने में भी उतना ही सुंदर होता है। ये हवा में ही शिकार करता है। रेड टेल्ड व्हीटियर पक्षी सूखी घास के मैदान में रहता है। वेटलैंड के टापुओं पर इस तरह की सूखी घास मिलती है। यह चिड़िया कीड़े-मकौड़े खाती है।

ये पक्षी मिलते हैं
हैदरपुर वेटलैंड में ग्रे लेग गूज, बार हैडेड गूज, पिंटेल, कूट्स, स्टोर्क, पोचडर्स, एबोसेट्स, सुर्खाब, स्पूनबिल आदि प्रजाति के पक्षी मिलते हैं। साइबेरियन पक्षी बार हैडेट गूज का करीब साढ़े तीन हजार पक्षियों का झुंड हैदरपुर वेटलैंड में दिखा था।

बढ़ रहा है पक्षियों का कुनबा
बर्ड वॉचर आशीष लोया के अनुसार हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों की नई प्रजातियां लगातार दिख रही हैं। यहां पर सुंदर नजारे भी दिख रहे हैं। यहां दिखे दोनों नई पजाति के पक्षी बहुत दुर्लभ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed