{"_id":"62fd3a021e5e96791c017dac","slug":"two-new-roadways-buses-found-at-bijnor-depot-bijnor-news-mrt601457192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर डिपो की मिलीं दो नई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर डिपो की मिलीं दो नई रोडवेज बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर डिपो की मिलीं दो नई रोडवेज बस
बिजनौर। परिवहन विभाग को स्वतंत्रता दिवस पर दो बसों की सौगात मिली है। जिसके चलते लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि अभी तक रूटों पर नई बसों की शुरूआत नहीं की गई है।
बिजनौर डिपो से निगम की 84 बसों का ही संचालन किया जाता है, लेकिन अब दो नई बसें बेड़े में शामिल हो गई हैं। अब डिपो से 86 बसों का संचालन किया जाएगा। डिपो को मिली नई बसें बीएस-6 मॉडल की हैं, जो दूसरी बसों से बिल्कुल अलग हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ये बसें नई सुविधाओं से लैस है। इन बसों में कंप्यूटर सिस्टम की भी सुविधा है। जल्द ही नई बसें दिल्ली, कोटद्वार, देहरादून, पीलीभीत जैसे लंबे रूटों पर फर्राटे भरेंगी। सितंबर के अंत तक आठ और नई बसें मिलने की उम्मीद है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि नई बसें मिलने सेे यात्रियों का सफर आसान होगा। क्योंकि बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को समय-समय पर बस मिलती रहेंगी। परिवहन विभाग के कुछ चालकों को ट्रेनिंग भी दिलाई जा चुकी है।