फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two more new species of birds seen in Hyderpur Wetland

हैदरपुर वेटलैंड में दिखीं पक्षियों की दो और नई प्रजाति

Tue, 18 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two more new species of birds seen in Hyderpur Wetland
हैदरपुर वेटलैंड में दिखीं पक्षियों की दो और नई प्रजाति
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा बैराज पर बसे हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर दो और पक्षियों की नई प्रजाति दिखी है। ये प्रजाति हिमालय की तलहटी में दिखती हैं। मैदान में बहुत ही दुर्लभ दिखती हैं। हैदरपुर वेटलैंड में इन दो प्रजातियों के मिलने से अब पक्षियों की प्रजाति बढ़कर 310 हो गई है। पक्षियों की प्रजाति लगातार बढ़ने से पर्यावरण प्रेमी गदगद हैं।
बिजनौर और मुजफ्फरनगर की सीमा पर हैदरपुर वेटलैंड बसा है। यहां पर पक्षियों की देशी और विदेशी पक्षियों की भरमार है। इसे टूरिस्ट प्लेस के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर पक्षियों के अलावा मगरमच्छ, ऊदबिलाव आदि भी काफी संख्या में हैं। लंबे समय बाद यहां पर बारासिंघा के भी बड़े बड़े झुंड दिख रहे हैं। हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बर्ड वॉचर आशीष लोया अपना कैमरा लेकर यहां पक्षियों की नई नई प्रजातियों की तलाश में घूमते रहते हैं। आशीष लोया को हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों की दो और नई प्रजाति ब्लू रॉक थ्रश और टावनी बिलीयड बेबलर मिली हैं। ये दोनों छोटे आकार की चिड़िया हैं और हिमालय की तलहटी में पाई जाती हैं। हैदरपुर वेटलैंड में इन दोनों प्रजातियों को पहली बार स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी आशीष लोया वैटलैंड में कई और प्रजाति ढूंढ चुके हैं। इन दो नई प्रजातियों के दिखने के साथ ही वेटलैंड में प्रजातियों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। माना जाता है कि अब भी कई प्रजाति वेटलैंड में ऐसी होंगी जो बर्ड वॉचर को नहीं दिखी हैं, लेकिन वेटलैंड में वे चहचहा रही हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा कुनबा
बर्ड वॉचर आशीष लोया के अनुसार वेटलैंड में पक्षियों की प्रजातियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। प्रवासी पक्षी जा चुके हैं। इसके बाद भी यहां पर काफी पक्षी हैं। बरसात शुरू होने पर पक्षियों का कुनबा और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed