{"_id":"634ef931429e2351ee1edfa8","slug":"two-more-dengue-patients-found-in-the-district-bijnor-news-mrt6101936149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में अक्तूबर माह में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास लार्वा कीटलाश्नक का छिड़काव कराया। जिले में अब तक तीन डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
जिले के किरतपुर निवासी सुनील कुमार(50) और मोरना निवासी मृदुला देवी(72) की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोनों मरीजों अपने घर स्वस्थ हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। वहीं संक्रामक रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस साल जुलाई में चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशाओं ने 6,88,387 घरों का भ्रमण किया था। इस दौरान 245 बुखार के रोगियों की स्लाइड बनाई गई थी। मगर किसी की मलेरिया, डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं थी। इसके अलावा अक्तूबर माह में डेंगू के तीन मरीज मिल चुके है। जनपद में डेंगू का पहला मरीज 11 अक्तूबर को शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा में मिला था। बुखार के रोगियों की जांच होने पर उनमें प्लेटलेट्स की कमी आ रही है। मगर ज्यादातर लोगों का एलाइजा टेस्ट कराने पर डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
कितरपुर में डेंगू संक्रमित पाए गए मरीज के घर के आसपास लार्वा कीटनाशक का छिड़काव करा दिया गया है। मोरना में बुधवार को छिड़काव कराया जाएगा। इसके अलावा दोनों जगह टीम फॉगिंग करेगी।
विज्ञापन
-आशुतोष सिंह, जिला प्रभारी मलेरिया अधिकारी
लोग साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस समय डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। जिले में मिले डेंगू के तीनों मरीज ठीक हैं। लोग जागरूक होकर डेंगू की चपेट में आने से बच सकते हैं।
- डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ