फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two miscreants caught in the encounter, one absconding

मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा, एक फरार

Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught in the encounter, one absconding
मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा, एक फरार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे और एक अपाची बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने डेढ़ महीना पहले एक चेन लूट को अंजाम दिया था। फिलहाल आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार देर शाम शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम मंडावर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर मोहन पुत्र यादराम सिंह और ब्रजेश पुत्र घसीटा निवासी इस्लामनगर नूरपुर को दबोच लिया। जबकि इनका साथी मनीष उर्फ सतीश पुत्र अजय निवासी जाट कॉलोनी थाना खेरतल जिला अलवर राजस्थान मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों मिलकर चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दो जून को प्रगति बिहार कॉलोनी में एक महिला से चेन लूट की वारदात करना भी कबूल किया है। पुलिस टीम में एसआई यशदेव शर्मा, एसआई जर्रार हुसैन, पुष्पेंद्र, कांस्टेबल नितिन कुमार, विकास कुमार, कुशलपाल, अंकुर व सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed