फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two miscreants arrested for robbing the couple

दंपती से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing the couple
दंपती से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नूरपुर/शिवाला कलां। शिवाला कलां पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर नूरपुर क्षेत्र में दंपती से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पकड़े गए बदमाशों से चोरी की एक बाइक व अवैध असलहे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
शिवाला कलां थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम कासमपुर बिल्लोच के पास बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। तलाशी में पकड़े गए युवकों से एक तमंचा, एक चाकू व एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शुभम यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर दहाना थाना नूरपुर व दीक्षित राजपूत पुत्र प्रवेंद्र निवासी ग्राम शाहपुर खेड़ी थाना स्योहारा बताए। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अस्करीपुर के पास पंकज व उसकी पत्नी के साथ लूटपाट की थी। बरामद हुआ मोबाइल भी उसी दंपती से लूटा गया था। जिस बाइक पर वह सवार थे वह उन्होंने कुछ दिन पहले नूरपुर के एक विवाह मंडप से चुराई थी। उनका एक साथी सागर चौहान निवासी ग्राम आलमपुर एडवा फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

शिवाला कलां पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाश कम उम्र के ही हैं। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पकड़े गए शुभम व दीक्षित अमरोहा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। फरार हुआ सागर चौहान व उक्त दोनों गहरे दोस्त हैं। तीनों अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी व लूट की घटना को अंजाम देते थे। शुभम के गांव अब्दुल्लापुर दहाना में उसके गिरफ्तार होने का किसी को पता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed