फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   two minor girls sexually assaulted in Bijnor who came in a wedding, arrest of the accused started

दुस्साहस: बरात में आईं दो बालिकाओं से दुष्कर्म, गांव के बाहर रोती मिलीं बच्चियां, आरोपियों की धरपकड़ शुरू

Sun, 28 May 2023 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 May 2023 03:15 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के शेरकोट में बरात में आई दो मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म किया गया। दोनों बच्चियां गांव के बाहर रोती चिल्लाती मिलीं। वहीं पुलिस ने मामले की सूचना पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
two minor girls sexually assaulted in Bijnor who came in a wedding, arrest of the accused started
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव वाजीदपुर में शनिवार की देर रात एक बारात में दो बालिकाओं के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म कर डाला । इसका पता तब लगा जब दोनों बालिकाएं बदहवास हालत में  गांव के बाहर रोती चिल्लाती मिली ।घटना का पता लगते ही घर आती हो और बारातियों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई गई है । पुलिस  इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि शेरकोट थाने के गांव वाजीदपुर में बलराम सिंह पाल की बेटी की नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बसावन पुर से बारात आई थी। बारात में घराती और बाराती खाना खा कर डांस कर रहे थे। इस दौरान पांच और छह साल की दो बालिकाएं कार्यक्रम से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गईं। पता लगने पर उन्हें काफी तलाश किया गया। लेकिन उनका काफी देर तक पता नहीं लग सका। कुछ देर के बाद दोनों बालिकाएं गांव से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में रोती-चिल्लाती मिलीं। दोनों बच्चियों के बदन पर कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पहलवानों के समर्थन में BKU का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 20 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता लगते ही बारात में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना का पता लगते ही रात में ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने सात आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उधर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर धर्म सिंह  का कहना है कि घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई है  ।कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है  ।डॉग स्क्वायड से जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिंग टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।  दोनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। गौरतलब है कि इनमें से एक बालिका स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। जबकि एक पीड़िता गांव के ही संबंधित परिवार की है। दोनों की उम्र लगभग पांच और छह साल की बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed