फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two minor friends sexually assaulted with teenage girl in Bijnor

Bijnor: दो नाबालिग दोस्तों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने बताई आपबीती, पिता ने कराया मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Jan 2024 09:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jan 2024 09:57 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में दो नाबालिग दोस्तों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Two minor friends sexually assaulted with teenage girl in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में रेहड़ क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरों ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शादी-विवाह में डीजे बजाने का काम करता है। चार दिन पूर्व 26 जनवरी को रात में वह डीजे बजाने के लिए पास के गांव गया था। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली सो रही थी।

विज्ञापन

आरोप है कि गांव के दो किशोर घर में आए और उसकी पुत्री को खींचकर दूसरे कमरे में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सोमवार को पुत्री के घटना के बारे में बताने पर पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

उधर, थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दो बाल अपचारियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed