{"_id":"600332128ebc3e2e6d571199","slug":"two-members-of-interstate-vehicle-thief-gang-caught-in-encounter-bijnor-news-mrt5208789108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य पकड़े
विज्ञापन
बिजनौर में चोर गैंग के पकड़े गए दो सदस्यों के बारे में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : BIJNOR
मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य पकड़े
बिजनौर। चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय कार व बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को दबोचा लिया। गैंग के दो सदस्यों से चोरी की दो कार चार बाइक बरामद की हैं। गैर जिलों से कार व जिले के आसपास से बाइक चोरी करता था।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने मंडी समिति चांदपुर के पीछे स्थित खंडहर में मुठभेड़ के दौरान चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी शुएब, अमरोहा जिले बछराऊ के मोहल्ला पीरजादगान निवासी कामिल को चोरी की दो कार व चार बाइक के साथ दबोचा हैं। पकड़ा गए आरोपी लूट, चोरी, छिनैती, टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से कार चोरी व बिजनौर, अमरोहा, संभल व मुरादाबाद से बाइक चोरी करता है। पकड़े गए शुऐब पर 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ अंतरराज्यीय गैंग पंजीकृत किया जाएगा।
पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हैं। वह दोनों मिलकर लूट व चोरी करते हैं। चोरी के वाहनों को नंबर प्लेट बदलकर फर्जी कागज तैयार करके उन्हें अच्छे दामों में बेचते हैं। लोगों को उन पर शक भी नहीं होता कि ये वाहन चोरी के हैं। पुलिस के मुताबिक गैंग दिल्ली व उसके आसपास से बड़ी संख्या में कार को चोरी करके कटवा चुका हैं। पुलिस पकडे़े गए गैंग के सदस्यों से ये पता लगाने में जुटी है कि उनके गैंग में कितने सदस्य और हैं। एसपी ने गैंग के सदस्यों को दबोचने वाली पुलिस टीम में शामिल चांदपुर कोतवाली के प्रभारी पंकज तोमर, उनकी व स्वाट टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की हैं।