फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two long distance trains cancelled, increased trouble for railway passengers

सियालदाह और पंजाब मेल तीन दिन रहेंगी रद्द

Sat, 22 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two long distance trains cancelled, increased trouble for railway passengers
नजीबाबाद (बिजनौर)। रेलवे ने लंबी दूरी की सियालदाह एक्सप्रेस और पंजाब मेल को 22 जनवरी से तीन दिन के लिए रद्द कर दिया है। दोनों ट्रेनों को बिहार दिशा में रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द किया गया है।
विज्ञापन

कोलकाता से जम्मूतवी के बीच संचालित सियालदाह एक्सप्रेस 13151 अप और 13152 डाउन 22 जनवरी से 25 जनवरी तक रद्द रहेंगी। हावड़ा से अमृतसर के बीच संचालित पंजाब मेल 13005 अप और 13006 डाउन ट्रेन 22 जनवरी से 26 जनवरी तक रद्द रहेंगी। सीएमआई आरके सिंह के अनुसार दोनों ट्रेनों का संचालन बिहार दिशा में रेल ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द किया गया है। तीन दिन तक लंबी दूरी की दो ट्रेनों के रद्द रहने से क्षेत्रीय रेल यात्रियों को लखनऊ और अमृतसर दिशा में आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लंबी दूरी की देहरादून से बनारस के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस और प्रयागराज से न्यू-ऋषिकेश के बीच संचालित इलाहाबाद एक्सप्रेस का संचालन कोहरे में बंद ट्रेनों के साथ काफी समय से रद्द है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed