फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two leopard cubs found in the Pehruwala forest

Bijnor News: पेहरूवाला के जंगल में मिले गुलदार के दो शावक

Mon, 24 Nov 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two leopard cubs found in the Pehruwala forest
कोतवाली देहात के ग्राम पेरूवाला के जंगल में मिले गुलदार के शावक। स्रोत ग्रामीण
कोतवाली देहात(बिजनौर)। क्षेत्र के ग्राम कृतो नंगली उर्फ पेहरूवाला में गुलदार के दो शावक मिलने से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को दूर हटाया। बाद में मादा गुलदार दोनों शावकों को दूसरे स्थान पर ले गई।
विज्ञापन

ग्राम पेहरूवाला निवासी हरपाल सिंह का खेत गांव के निकट ही है। रविवार को जब ग्रामीण खेत में काम करने पहुंचे ताे उन्हें गुलदार के दो शावक मिले। शावक 4-5 दिन पहले जन्मे लग रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसी दौरान भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश काकरान, धर्मपाल सिंह, हरिराज सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंच गए।वन कर्मियों ने ग्रामीणों को दूर भेज दिया तथा दोनों शावकों को उसी स्थान पर रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लगभग एक घंटे बाद मादा गुलदार दोनों शावकों को कहीं दूसरे स्थान पर ले गई। शावक मिलने के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गांव में पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मॉनिटरिंग की जा रही है।

---

सुबह से भूखे थे शावक, विभाग ने नहीं लगने दी मानव गंध

सुबह जंगल में काम करने गए ग्रामीणों को शावक दिखाई दिए थे जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के अनुसार शावक सुबह से भूखे थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शावकों से दूर रखा। मादा गुलदार दोनों शावकों को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed