{"_id":"6414a388b1bfc7a43f041de5","slug":"two-lakh-ten-thousand-students-will-give-annual-examination-in-council-schools-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-37-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - दो लाख दस हजार छात्र देंगे वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - दो लाख दस हजार छात्र देंगे वार्षिक परीक्षा
Fri, 17 Mar 2023 10:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
- जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 20 से शुरु होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में 20 मार्च से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी। परिषदीय विद्यालयों के दो लाख दस हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के प्रश्नपत्र आज सभी विद्यालयों में पहुंच जाएंगे।
जनपद में प्राथमिक 1354 विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा कंपोजिट 389 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के दो लाख दस हजार छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में बैठेंगे। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) विवेक बंसल कक्षा एक के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा आयोजित होगी। कक्षा दो से आठ तक के छात्रों के लिए प्रश्नपत्र तैयार हो गए हैं, जो 18 मार्च तक पहुंच जाएंगे। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत कराई जाएगी। 26 से 30 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उसके उपरांत 31 मार्च को सभी परिषदीय विद्यालयों में रिजल्ट का वितरण किया जाएगा।
-- -- - कोट जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा के प्रश्नपत्रों का विद्यालयों में भेजे जा रहे हैं। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी