फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killers arrested in ration dealer murder case

राशन डीलर हत्याकांड में दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two killers arrested in ration dealer murder case
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के राशन डीलर हत्याकांड के पकड़ गए दो आरोपी। - फोटो : BIJNOR
राशन डीलर हत्याकांड में दो हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाहेड़ी गांव में मेहड़ा को लेकर हुए विवाद में हुई राशन डीलर की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वालों में एक मुख्य आरोपी विपुल और उसका भाई पिंकू शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी महड़ा के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर राशन डीलर देवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देवेंद्र सिंह के पुत्र फौजी मोहित को गोली और अतुल को चाकू मार दिया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगा दी थी। पुलिस ने रविवार को नजीबाबाद मार्ग से मुख्य हत्यारोपी विपुल और उसके भाई पिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। शनिवार को हुए संघर्ष में फौजी मोहित और उसके भाई अतुल घायल हो गए थे। दोनों का मेरठ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने देवेंद्र के परिवारिक भाई हिरेंद्र की तहरीर पर रामबहादुर, विपुल, पिंकू, नवनीत और अहसास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

रातभर चलती रही मुजफ्फरनगर, हस्तिनापुर में दबिश
स्वाहेड़ी में हत्या के बाद पुलिस ने भी हत्यारोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शनिवार की रात में हत्यारोपियों की रिश्तेदारी में कई जगहों पर दबिश दी। वहीं हत्यारोपियों के घर पर ताला लग हुआ है। दो की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस तीन अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने बिजनौर जिले के अलावा हस्तिनापुर, मुजफ्फरनगर में भी दबिश दी। अब अन्य पड़ोसी जनपदों में भी दबिश दी जा रही है। अब पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर, नवनीत और एहसास की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में विपुल कुछ साल पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका था7 उस पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमे हुए हैं गांव के लो
स्वाहेड़ी में शनिवार को महड़ा को लेकर हुई हत्या से गांव के लोग सहमे हुए हैं। मृतक देवेंद्र सिंह के घर पर शनिवार से ही पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि आरोपी घर से फरार हैं, उनके घर पर ताला लटका हुआ है। मृतक देवेंद्र सिंह के पुत्र अतुल 32 वर्ष मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। जहां चिकित्सकों ने शनिवार को ही उसके पेट का ऑपरेशन कर पेट से टूटा चाकू भी निकाल दिया है। अतुल की हालत नाजुक बनी हुई है। देवेंद्र सिंह व पूर्व प्रधान रामबहादुर सिंह में कोटा की दुकान को लेकर रंजिश चली आ रही थी।

दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य तीन हत्यारोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चार टीमें गठित कर दी गई थी, जो उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
डॉ.धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed