फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two junior engineers were not relieved even after four months

चार माह बाद भी रिलीव नहीं किए गए दो अवर अभियंता

Sat, 27 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two junior engineers were not relieved even after four months
चार माह बाद भी रिलीव नहीं किए गए दो अवर अभियंता
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में के दो अवर अभियंताओं का जुलाई 2021 में शासन से गैर जिलों के स्थानांतरण हो गया था। अधिकारियों ने दोनों जेई को रिलीव नहीं किया। जिससे सिंचाई विभाग के अन्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
सिंचाई खंड धामपुर के दो अवर अभियंताओं का स्थानांतरण जुलाई में ही गैर जनपद के लिए हो गया था। अन्य जेई को रिलीव कर दिया गया, लेकिन दो जेई को रिलीव नहीं किया। तर्क दिया कि इन दोनों अवर अभियंताओं को बाढ़ से निटपने का खासा अनुभव है। लेकिन बाढ़काल खत्म होने के बाद भी दोनों को रिलीव नहीं किया गया है। दोनों अवर अभियंता अभी भी यहीं टिके है। जबकि शासन से भी आदेश आ चुके हैं। जिसे लेकर अन्य अभियंताओं में रोष है। कहा जा रहा है कि एक अधिकारी की दोनों जेई पर कृपा बनी हुई है। इसलिए उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा। दोनों जेई बिजनौर के ही निवासी हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पीके सिंह का कहना है कि बाढ़काल खत्म हो चुका है। एक्सईएन ने आदेशों के अनुपालन में दोनों अवर अभियंताओं को अभी भी रिलीव नहीं किया है तो गलत है। वह एक्सईएन से इस बाबत वार्ता करेंगे। शासन के आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed