फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two JEs of Electricity Corporation and Sangrah Amin arrested

बिजली विभाग के दो जेई और संग्रह अमीन गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two JEs of Electricity Corporation and Sangrah Amin arrested
विद्युत निगम के दो जेई और संग्रह अमीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। विद्युत निगम के दो अवर अभियंता और एक संग्रह अमीन को पुलिस ने तीन साल पुराने केस में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। आरोपियों के उत्पीड़न से तंग आकर एक व्यक्ति ने कलक्ट्रेट में जहर खाकर जान दे दी थी। जिसके चलते निगम के दो अधिकारियों समेत पांच नामजद किए गए थे।

बिजनौर कलक्ट्रेट में नौ जुलाई 2019 को मीरापुर की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले नीरज कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के बेटे हर्षित कुमार ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मीरापुर-मुजफ्फरनगर के बिजलीघर नी तैनात जेई विनीत सैनी, एसडीओ जानसठ, मीटर जेई सरवेश कुमार, संग्रह अमीन संजय गर्ग और एक अन्य गौरव कुमार समेत तीन चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब शहर कोतवाली पुलिस ने जेई विनीत कुमार सैनी पुत्र सोम सिंह सैनी निवासी गांव इब्राहिमपुर हरिद्वार, संग्रह अमीन अजय गर्ग निवासी तहसील कंपाउंड जानसठ और मीटर जेई सरवेश कुमार पुत्र जय सिंह निवासी हस्तिनापुर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। दर्ज हुई रिपोर्ट में आरोप था इन लोगों ने नीरज कुमार की बिजली बिल से संबंधित समस्या को हल नहीं किया था। साथ ही घर से उठाकर बंद भी कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया जांच में पाया गया है कि मृतक का बिजली का बिल उतना नहीं था, जितना बढ़ाकर भेजा जा रहा था। लगातार छापेमारी करते हुए उत्पीड़न भी किया गया था। जिससे तंग आकर पीड़ित ने आत्महत्या कर ली थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed