{"_id":"6733a96c52d292b0e5067644","slug":"two-including-only-son-of-delhi-steel-businessman-killed-in-road-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-135659-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में दिल्ली के स्टील कारोबारी के इकलौते पुत्र सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में दिल्ली के स्टील कारोबारी के इकलौते पुत्र सहित दो की मौत
विज्ञापन
- मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर गाड़ी के ट्रक से टकराने से हुआ हादसा
- मौसा के घर आया था युवक, मौसरा भाई घायल, जबकि उसके दाेस्त की भी हो गई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार रोहिणी दिल्ली के स्टील कारोबारी के बेटे साजिद (23) और बिजनौर के झालू निवासी अनस (22) की मौत हो गई, जबकि मौसेरा भाई जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गया। साजिद परिवार को इकलौता था जबकि मृतक अनस, जुैनल का दोस्त था।
सोमवार को दिल्ली के रोहिणीनगर बी-2, 153 सेक्टर 17 निवासी स्टील फैक्टरी संचालक अलाउद्दीन का इकलौता पुत्र साजिद (23) अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर मौसा के घर झालू आया था। शाम के वक्त साजिद अपने मौसेरे भाई जैनुल (22) पुत्र शमीम निवासी झालू और उसके दोस्त अनस (22) पुत्र इरशाद निवासी झालू के संग बिजनौर में किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने आए।
कार सवार तीनों दोस्त रात में करीब साढ़े 11 बजे नजीबाबाद की ओर से बिजनौर लौट रहे थे। रास्ते में एक कार शोरुम के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार साजिद और अनस की मौत हो गई। जैनुल कार चला रहा था, जोकि गंभीर रूप से घायल है। हालत गंभीर देखते हुए जैनुल को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --