फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two including Kanwadiya of Pilibhit killed, two injured in road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में पीलीभीत के कांवड़िये समेत दो की मौत, दो घायल

Mon, 05 Aug 2024 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two including Kanwadiya of Pilibhit killed, two injured in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। दो बाइकों की आमने-सामने की सीधी टक्कर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे पीलीभीत के कांवड़िये तेजपाल की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सलीम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में दो शिव भक्त सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा कला के ग्राम परेबा अनूप निवासी 36 शिव भक्तों का एक जत्था बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहा था। इस जत्थे में शामिल दीपक (10), पप्पू (20) और तेजपाल (40) एक ही बाइक पर सवार होकर नगीना की तरफ आ रहे थे। जब उनकी बाइक नगीना में मठेरी की पुलिया के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में दीपक, पप्पू और तेजपाल तथा दूसरी बाइक पर सवार बढ़ापुर निवासी सलीम व उसका साथी नवेद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बिजनौर में इलाज के दौरान शिव भक्त तेजपाल और सलीम की मृत्यु हो गई, जबकि दीपक व पप्पू को हायर सेंटर के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed